रमशीला नाग व संगीता जैन बोलीं— सीमा पर डटे हर वीर जवान को नारायणपुर का प्रणाम, पूरा जिला उनके सम्मान और मनोबल के साथ खड़ा है
राजमन कश्यप
नारायणपुर (गंगा प्रकाश)। नारायणपुर में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा नारायणपुर द्वारा ऑपरेशन सिपाही–रक्षा सूत्र संग्रहण अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में व्यापक जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए 4,000 से अधिक रक्षा सूत्र तैयार किए, जिन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को भेजा जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग एवं जिलाध्यक्ष संगीता जैन ने कहा कि रक्षा सूत्र का प्रत्येक धागा हमारे वीर जवानों के लिए केवल राखी नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के विश्वास, सम्मान और अटूट आत्मीयता का संदेश है। जो सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर भारत माता की रक्षा कर रहे हैं, उन्हें यह एहसास होना चाहिए कि नारायणपुर का प्रत्येक परिवार, प्रत्येक बहन और प्रत्येक विद्यार्थी उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
बस्तर के सभी 61 संकुलों में एक साथ हुआ न्योता भोज
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिपाही’ राष्ट्रभक्ति को जनभागीदारी से जोड़ने वाला प्रेरणादायी अभियान है। इससे नई पीढ़ी में वीर जवानों के त्याग, शौर्य और बलिदान के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, रानो पोटाई, प्रभा महंत, दीपाली नाग, खुशबू जैन, रानू अधिकारी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
बेटी की सफलता पर छलके मां के खुशी के आंसू, स्कूली बच्चों संग मनाया एमबीबीएस का पहला पड़ाव
अभियान का संदेश स्पष्ट है— सीमा पर जब तक हमारे वीर जवान अडिग हैं, तब तक भारत सुरक्षित है; और उनके सम्मान में नारायणपुर जिला सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
