गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में 14 नवंबर से अनवरत धान खरीदी जा रही है। इस दौरान सुचारू रूप से धान खरीदी करने के साथ ही प्रशासन मुश्तैदी से अवैध धान के परिवहन और बिक्री पर कार्यवाही भी कर रहा है। अब तक अवैध धान परिवहन के मामले में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 से अधिक वाहनो पर कार्यवाही की चुकी है। इसके अलावा सोमवार को भी प्रशासन ने अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को जप्त किया है।

इधर जिले में अवैध परिवहन के बढ़ते मामले को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र के चेकपोस्टो में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने शुरू कर दिए है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए सक्रियता से कार्यवाही करने चेकपोस्टों में कैमरे लगाने के निर्देश दिए है। कैमरे लगने के बाद जिला स्तर से चेकपोस्टो से होकर गुजरने वालो वाहनो की निगरानी होगी। इससे चेकपोस्ट भी सुरक्षित होंगे।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले के ओडिशा सीमा से लगे तेतलखुटी, खुटगांव, सीनापाली, खोकखरा, मुड़गेलमाल, लाटापारा, अमलीपदर सहित कुल 12 चेकपोस्टो में कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। सुत्रो के मुताबिक सबसे अधिक अवैध धान का परिवहन इसी मार्ग से होता है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने अवैध धान परिवहन रोकने पहले इन्ही चेकपोस्टों में अंकुश लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा चेकपोस्टो में बिजली की भी पर्याप्त सुविधा की जा रही है। जिससे रात के अंधेरे में भी परिवहन की कोशिशो पर लगाम लगेगा।

उल्लेखनीय है कि जिले में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी शुरू होने के बाद अब तक 14 लाख 96 हजार 830 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कुल 30 हजार 664 किसानों ने अपना धान विक्रय किया है। सीमावर्ती क्षेत्र देवभोग में कुल पंजीकृत 13 हजार 532 किसान में से 4 हजार 674 किसान यानी 34 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके है।

डीएमओ अमित चन्द्राकर ने बताया कि देवभोग अनुभाग के अंतर्गत आने वाले 15 खरीदी केन्द्रों में अब तक 31 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। सभी जगहों से निरंतर रूप से धान का उठाव जारी है। देवभोग अनुभाग में कुल पंजीकृत किसान 13 हजार 532 है। जिसमें से 4 हजार 674 किसान यानी 34 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके है।

 

 डीएमओ ने बताया कि देवभोग क्षेत्र के कुछ स्थानों में हुए अत्यधिक बारिश के कारण देवभोग अनुभाग अंतर्गत आने वाले 15 खरीदी केन्द्रों में से 5 केन्द्रों में धान खरीदी को आज रोका गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण किसानों द्वारा खरीदी केन्द्रों तक लाये जाने वाले धान को पानी में भीगने से बचाने एवं इस कारण किसानों को होने वाली असुविधा से बचाने देवभोग अनुभाग के 5 खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी आज नहीं किया गया। इन केन्द्रों में खोकसरा, झीरीपानी, देवभोग, दीवानमुड़ा एवं निष्टीगुड़ा शामिल है। उन्होंने बताया कि मौसम धान खरीदी लायक होते ही पुनः सुचारू रूप से जारी कर दी जायेगी। इस दिवस के लिए काटे गये टोकन को अन्य दिवस में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिससे किसानों को दोबारा टोकन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version