जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नाम पर 6.55 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आाया है। पुलिस ने अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर छह अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। साथ ही धान खरीदी उप केंद्र के फड़ प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं, अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से पांच अधिकारी फरार हैं, जिनकी तलाशी की जा रही है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि खरीदी की थी 1,61,250 क्विंटल धान व मिल तथा संग्रहण केंद्रों को भेजा था 1,40, 663.12क्विंटल धान, 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

दरअसल, 2 जनवरी को प्रार्थी राम कुमार यादव 61 वर्ष नोडल अधिकारी छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) के द्वारा थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेंद्र में भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी), जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक), शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी), जितेंद्र साय(कंप्यूटर ऑपरेटर), अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी), चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी कार्य में अनियमितता कर शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंचाई है।

20,586.88 क्विंटल धान की कमी

केंद्र के कम्प्यूटर में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार उक्त खरीफ वर्ष 2024-25 में कुल 1 लाख 61 हजार 250 क्विंटल की धान खरीदी की गई थी, जबकि खरीदी केंद्र के द्वारा मिल व संग्रहण केंद्रों में कुल 1 लाख 40 हजार 663 क्विंटल,12 किलोग्राम धान को परिदान किया गया था। खरीदी केंद्र के पत्रक अनुसार कुल 20,586.88 क्विंटल धान की परिदान हेतु कमी पाई गई थी, जिसके सम्बन्ध में संयुक्त जांच दल के द्वारा भौतिक सत्यापन भी कराया गया था। मौके पर धान उपलब्ध नहीं था, जांच दल की रिपोर्ट में भी कुल 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

उक्त कृत्य के कारण प्रति क्विंटल 3100 रु के हिसाब से कुल 20,586.88 क्विंटल धान में 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रु व धान पैकिंग हेतु नए पुराने कुल 4,898 नग बारदाने, जिनकी कुल कीमत 17 लाख 7 हजार 651 रुपये, इस प्रकार दोनों को मिलाकर 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए की शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।

समिति स्तर पर धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के प्रभारी अधिकारी, फड़ प्रभारी, सहायक फड़ प्रभारी, उप सहायक फड़ प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा मिली भगत कर धोखाधड़ी की गई।

नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर FIR

पुलिस के द्वारा राज्य सहकारी बैंक मर्यादित(अपेक्स) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी), जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक), शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी), जितेंद्र साय(कंप्यूटर ऑपरेटर),अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी), चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के विरुद्ध बी एन एस की धारा 318(4),320,336,338 व 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव गिरफ्तार

संदिग्ध आरोपियों में से एक धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस के द्वारा उनकी पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मामले में पुलिस की अग्रिम जांच जारी है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक दुर्योधन यादव, अजीत लाल टोप्पो व महिला आरक्षक बीरजिनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर, खरीफ वर्ष 2024-25 में, तुमला क्षेत्रांतर्गत धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा करोड़ों रुपए की धान खरीदी की अनियमितता के संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है, मामले से जुड़े फड़ प्रभारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, शेष आरोपी फरार है, जिनकी पता साजी की जा रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, मामले में पुलिस की जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version