रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार इज़ाफा देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातें हो रही हैं। ताजा मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां पानी में तैरती एक बोरी से युवक की लाश मिली मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Aaj Ka Rashifal 25 July: जानें! आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास?
यह घटना राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गांव के पास स्थित एक पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर एक बोरी तैरती दिखाई दी। बोरी से बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से बोरी को बाहर निकाला गया।
There is no ads to display, Please add some


