जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप के जारी बयान सुशासन तिहार को लेकर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बस्तर विधानसभा में पिछले 16-17 वर्षों से कांग्रेस के विधायक काबिज हैं, लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ खोखले दावे और फोटो सेशन हुए हैं। अब जब भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का धरातल पर समाधान कर रही है, तो कांग्रेस नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा।
शकुंतला कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ग्रामीणों को एक साधारण आवेदन के लिए भी कई-कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग सालों भटकते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विकास का पैसा कहां गया, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं था।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही स्थिति बदली है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सीधे जनता से जुड़कर काम कर रही है। सुशासन तिहार इसका जीवंत उदाहरण है, जहां अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका त्वरित निराकरण हो रहा है।
पहले फाइलों में दबे आवेदन और अब जमीन पर दिखने वाले काम – यही अंतर है कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली में, शकुंतला कश्यप ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही पर काम कर रही है।
जिला अस्पताल गरियाबंद में 18 मई को नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर
जिपं सदस्य ने कहा कि जनता अब जागरूक है और उसे जमीन पर बदलाव दिख रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता बौखलाकर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि हर गांव तक विकास पहुंचाना है।
