गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला साहू संघ अध्यक्ष एवं सामाजिक नेता प्रवीण साहू का जन्मदिन क्षेत्र में हर्ष, श्रद्धा और जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश साहू संघ, तहसील व परिक्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में समर्थकों ने उन्हें दूरदर्शिता, सशक्त नेतृत्व, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए समाज के उत्थान और न्याय के मार्ग पर अग्रसर रहने की अपेक्षा जताई। जन्मदिन के पावन अवसर पर प्रवीण साहू द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मौली माता एवं बड़देबाबा देव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात समाजसेवा की भावना के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को लड्डू वितरित किए गए तथा अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान सेवा कार्यों में समर्थकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। समर्थकों द्वारा प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मिली बधाइयों के लिए प्रवीण साहू ने सभी नागरिकों, शुभचिंतकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे जो स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास जनता से मिलता है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग इसी प्रकार बना रहे, यही मेरी कामना है। समाज और क्षेत्र के विकास के लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, सामाजिक एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य डा. टायल साहू, निर्मला साहू, शेखर साहू, देवराज साहू, कुंजन साहू, मिथलेश धु्रव, छवि यादव, छाया साहू, नवीन भाई, अशोक साहू, राकेश साहू, किशोर साहू, राधेश्याम साहू, अंकुर पहाडि़या, महेश साहू, सुखराम, रोशन साहू, जुगराम साहू, डगन साहू, डाहरू साहू, गंगाराम साहू, गणेश साहू, सुरेश साहू, आनंद साहू, शिवम सिन्हा, अरुण साहू, गोविंद साहू, चेतन साहू, यशवंत साहू, तुलाराम, विक्रम साहू, नूतन साहू, हेम भाई पटेल, जितेंद्र साहू, डिगेश गुप्ता, सौरभ साहू, अखिल साहू, चांद साहू, पोषण साहू, टोमन साहू, कैलाश साहू, कुलदीप धु्रव, कुलदीप सिन्हा, सजेश साहू, नितेश साहू, वेदप्रकाश साहू, देवेंद्र साहू, भोज सेन, देवेंद्र धु्रव, तारन दास, विवेक साहू, मोहन साहू, फलेश्वर साहू, सुरेंद्र साहू, शुभम सिन्हा, विकास साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा और सौहार्द का संदेश देखने को मिला, जिससे यह जन्मदिन आयोजन जनसेवा और सामाजिक प्रेरणा का उदाहरण बन गया।

There is no ads to display, Please add some


