रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के तत्वावधान में राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत 03 फरवरी 2026 को तुमड़ीबोड़ वितरण केंद्र के अंतर्गत दुर्गा मंच स्कूल प्रांगण, ग्राम तुमड़ीबोड़ में भव्य जनसहभागिता समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाना तथा विद्युत सेवाओं में हुए सुधारों से जनता को अवगत कराना रहा।

समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक जनसमर्थन मिला।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का अंतिम दिन आज, 10 जनवरी के बाद टोकन कटाने वाले किसान होंगे पात्र

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, जनपद सदस्य सरिता साहु, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस मदन साहु, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तिमेश साहु, सरपंच ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ भुनेश्वरी साहु, भूतपूर्व सरपंच टीकम पटेल, ग्राम पटेल अमरौतन साहु, विशेष अतिथि सुरेखा निर्मलकर सहित पंच पिताम्बर साहु, आशीष साहु, गीता साहु एवं बीना साहु मंचासीन रहे।

इसके अतिरिक्त विद्युत वितरण कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी मंशाराम साहु, विजय दास वैष्णव, भोजराम विश्वकर्मा, गोरेलाल साहु एवं श्यामलाल साहु की सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया।

समारोह के दौरान विद्युत विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (सौर ऊर्जा) पर केंद्रित प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी व्यवस्था एवं दीर्घकालिक लाभों के संबंध में अवगत कराया गया। इस योजना के अंतर्गत बहल राम ठाकुर, सुदर्शन वर्मा, छबिराम साहु, भूपेन्द्र कुमार पटेल एवं दोहक राम वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Breaking : रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप बने पुलिस मुख्यालय में OSD, आदेश जारी

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन कराया। अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को समयबद्ध सेवा, पारदर्शिता, तकनीकी सुधारों एवं भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

यह आयोजन विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (एसटीएम) ए.डी. टंडन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सुचारु संचालन एवं व्यवस्था में सहायक अभियंता बोरी कुबेर सिंह मरकाम, कनिष्ठ अभियंता तुमड़ीबोड़ सिद्धार्थ सिंह, कनिष्ठ अभियंता बोरी मोनिका शाह मंडावी, कार्य श्रेणी-एक प्रमोद कुमार सोनी तथा कार्य सहायक श्रेणी-तीन जितेश बागड़े की सक्रिय भूमिका रही।

अपने संबोधन में अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने, उपभोक्ताओं को सरल एवं सुलभ सेवाएं प्रदान करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का मंच संचालन जितेश बागड़े एवं टीकम पटेल (भूतपूर्व सरपंच, तुमड़ीबोड़) द्वारा किया गया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version