गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बारुला में सुबह 8 बजे से पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाने का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम सरपंच सुकदेव राम साहू द्वारा किया गया।इस अवसर पर बारुला केंद्र में कुल 124 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पिंकी मानिकपुरी, ग्राम की तीनों मितानिन सोहदरा साहू, हूमन साहू एवं सरस्वती निर्मलकर,बिसाहू पराना, गैंद राम टंडन, हेमलाल, वेन कुमार साहू, कुंज लाल साहू तथा पूर्व सरपंच रामबाई साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए पोलियो टीकाकरण को आवश्यक बताया।
