गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गैस सिलिंडर मिलने में हो रही देरी एवं मांगे जा रहे नये नये दस्तावेजोंसे ग्रामीण काफी परेशान हो रहे है। गैस उपभोक्ताओ से घिरी उनकी समस्या पर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि सरकार जनता को गैस नहीं उपलब्ध करवा पा रही ऊपर से केवायसी का बहाना बना कर लोगों को गैस नहीं दिया जा रहा। एजेंसी वालों का कहना है सरकार का निर्देश है कि बिना के वाय सी के गैस की डिलीवरी नहीं दी जाय। घरेलू गैस नहीं मिलने के कारण आम आदमी और गृहणियां परेशान है।
सरकार अपनी कमी छुपाने जनता को परेशान कर रही है। श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार घरेलू गैस की समस्या दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही, लोग गैस एजेंसी के सामने लाइन लगाने को मजबूर हो गये है। महिलाएं चूल्हा बना कर लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हो गयी है। मोदी सरकार ने महिलाओं को ठगा है। जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे कालाबाजारी हो रही 900 का सिलेंडर 3000 में बेचा जा रहा आम आदमी परेशान हो रहा है। गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर लगभग बंद है, सर्वर का बहाना बनाकर बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है। केंद्र सरकार ऐसी कार्यशैली अपनाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version