20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा 9 वां राडा ऑटो एक्सपो 

 रायपुर-रायपुर आटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) ने राडा द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऑटो एक्सपो-2026 के दौरान वाहनों पर रोड टैक्स (आरटीओ टैक्स) में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। राडा ने इस निर्णय को ऑटोमोबाइल उद्योग एवं आम उपभोक्ताओं—दोनों के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत लाभकारी बताया है। इसी क्रम में राडा ने अपने बहुप्रतीक्षित 9वें राडा ऑटो एक्सपो-2026 के आयोजन की आधिकारिक घोषणा की है, जो 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन ने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा,हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय , वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी  एवं कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप  के हृदय से आभारी हैं। राडा ऑटो एक्सपो के दौरान रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की यह छूट न केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई गति देगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए वाहन खरीदना भी और अधिक सुगम बनाएगी।  राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश खेमानी, विवेक अग्रवाल एवं मुकेश सिंघानिया ने कहा कि यह ऑटो एक्सपो राज्य में आर्थिक गतिविधियों को गति देगा।वहीं राडा के पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह एवं विवेक गर्ग ने विश्वास जताया कि पिछले ऑटो एक्सपो में बने रिकॉर्ड—जहाँ 29,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी और 800 करोड़ से अधिक का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था—इस बार निश्चित रूप से टूटेंगे। उन्होंने कहा कि 50 प्रश रोड टैक्स छूट ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी।

 9 वां राडा ऑटो एक्सपो-2026 कई विशेषताएं लेकर आएगी जैसे–

** आयोजन अवधि-20 जनवरी से 5 फरवरी 2026

** विशेष लाभ-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रोड टैक्स में 50प्रश की छूट (केवल एक्सपो अवधि में)

**प्रदर्शनी: देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के नवीनतम वाहन एवं इलेक्ट्रिक वाहन

**सुविधाएँ-एक ही छत के नीचे फाइनेंस, इंश्योरेंस एवं ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version