नई दिल्‍ली : रेलवे का चार्ट 4 घंटे पहले नहीं 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा. भारतीय रेलवे ने यह व्‍यवस्‍था ट्रायल के रूप में अभी केवल एक ट्रेन से शुरू की है. अगर ट्रायल सफल रहा तो दूसरी ट्रेनों में यह व्‍यवस्‍था लागू की जाएगी. लेकिन यह व्‍यवस्‍था आपके सहमति से लागू होगी. यानी यह रेलवे नहीं आपको फाइनल करना होगा. भारतीय रेलवे ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है.
उत्‍तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण के बताया कि यह सुविधा अभी जोन के बीकानेर डिवीजन से शुरू की गयी है. अवध असम एक्‍सप्रेस का चार्ट 6 जून से 24 घंटे पहने बनाना शुरू किया गया है. इसका पा‍जिटिव रिस्‍पांश देखने को मिल रहा है. इस ट्रेन में वेटिंग 200 से 300 के बीच चल रही है.
नई व्‍यवस्‍था शुरू करने के बाद यात्रियों से इस संबंध में फोन करके फीडबैक लिया जा रहा है. उनको इससे सुविधा हो रही है या परेशानी महसूस कर रहे हैं. हालांकि फीडबैक के दौरान यात्रियों ने नई पहल को खूब सराहा. उनका कहना है कि कहना है कि अगर 24 घंटे पहले टिकट कंफर्म न होने की जानकारी मिल जाती है तो वो दूसरा विकल्‍प देख सकते हैं. क्‍योंकि चार घंटे पहले चार्ट बनने के बाद सीट कंफर्म न होने पर यात्रियों को परेशानी होती थी. कई बार यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए काफी दूर से या आसपास के छोटे शहर से आना पड़ता है. जब वो घर से निकलकर रास्‍ते में होते हैं, तब पता चलता है कि सीट कंफर्म नहीं हुई है. ऐसे में यात्री परेशान हो जाता है.
उत्‍तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि फीडबैक लेते समय कंफर्म और कंफर्म न होने वाले यात्रियों से बात की जाती है. यह फीडबैक फोन द्वारा लिया जाता है. इसमें दोनों ही तरह के यात्री इस नई व्‍यवस्‍था को बेहतर बता रहे हैं. उनका कहना है कि इस संबंध में रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा. इसके बाद बोर्ड ही आगे की व्‍यवस्‍था तय करेगा.

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version