बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और आरक्षित बर्थ की सुविधा मिल सके, इसके लिए यह ट्रेन कुल पाँच फेरों में चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन इतवारी से 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगी।

इस विशेष गाड़ी में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 08 स्लीपर, 02 एसी-3 और 01 एसी-2 कोच शामिल हैं। 08865 इतवारी–शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार पहुँचेगी। रास्ते में गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और मिदनापुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी तरह 08866 शालीमार–इतवारी पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से शाम 6:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुँचेगी। यह ट्रेन भी उन्हीं प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए यात्रा पूरी करेगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version