रिपोर्ट कृष्णा दिवान
दिव्यांग बच्चों के साथ मेले में घूमे विधायक रोहित साहू, मानवीय पहल बनी मिसाल
राजिम। छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम कल्प कुंभ 2026 में इन दिनों आस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल छू लिया।
राजिम विधायक रोहित साहू दिव्यांग बच्चों के साथ मेले में नजर आए। बच्चों की इच्छा थी कि वे भी राजिम कल्प कुंभ का मेला घूमें, झूले झूलें और मेले की रौनक का आनंद लें। बच्चों की इस मासूम चाह को पूरा करते हुए विधायक रोहित साहू उन्हें अपने साथ मीना बाजार लेकर पहुंचे।
विधायक ने बच्चों को झूलों पर बैठाया, उनकी पसंद के अनुसार खिलाया-पिलाया और मेले की खुशियों में शामिल किया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर दिखी मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा—
“ये बच्चे भले ही दिव्यांग हों, लेकिन इनके भीतर अनेक प्रतिभाएँ छिपी हुई हैं। जरूरत है इन्हें पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने की।”
मेले में बच्चों ने भी विधायक को भरपूर प्यार दिया। वहीं संबंधित संस्था की ओर से इस मानवीय और संवेदनशील पहल के लिए विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया गया।
राजिम कल्प कुंभ में यह दृश्य न केवल श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि संवेदनशील और समावेशी समाज की एक प्रेरणादायक मिसाल के रूप में भी उभरा।
There is no ads to display, Please add some
