सिहावा पुलिस की कार्रवाई में 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद, यूपी और दिल्ली के दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी (गंगा प्रकाश)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिहावा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति ओडिशा की ओर से गांजा लेकर परिवहन करते हुए आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मेन रोड स्तावां फॉरेस्ट नाका के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया।
कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और वाहन क्रमांक के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस को उनके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद दोनों की विधिवत तलाशी ली गई।

बैग के अंदर छिपाकर रखा था गांजा

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे ट्रॉली बैग और सफारी बैग की जांच की गई। बैग के अंदर सेलोटेप से पैक किया हुआ गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर कुल 20 किलो 400 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे को जब्त कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

👉 जरूर पढ़ें – अकेला आया, लेकिन छह गांवों की बढ़ा दी चिंता… नागझर में क्यों मचा अलर्ट?

पुलिस ने गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए, तथा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए है, को भी जब्त किया है। इस तरह पुलिस द्वारा कुल 11 लाख 80 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया गया।

दोनों आरोपी दूसरे राज्यों के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहतेशाम पिता इस्लाम, उम्र 27 वर्ष, निवासी बेहड़ा सादात, बहरेह सादात, थाना बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश तथा तुषार कश्यप पिता अनिल कुमार कश्यप, उम्र 23 वर्ष, निवासी एफ-178, गली नंबर 05, चांद बाग, करावल नगर, मंदिर मार्ग, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिहावा में धारा 20(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 जरूर पढ़ें – डिग्री मिली, नौकरी नहीं… आखिर किस मोड़ पर पहुंच रहे हैं आज के युवा?

पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर कहां जा रहे थे और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा परिवहन के इस मामले में आगे की जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की संभावना भी बनी हुई है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version