फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर की शासकीय फणिकेश्वर नाथ महाविद्यालय की राष्ट्रीय योजना शिविर इकाई का 7 दिवसीय शिविर नजदीकी ग्राम सोनासिल्ली में शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवादास बंजारे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम सोनासिली, विकासखंड फिंगेश्वर में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विधिवत उद्घाटन 29 नवंबर 2024 को हुआ। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से प्राप्त निर्देशानुसार एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के क्षेत्राधिकार में यह विशेष शिविर दिनांक 29 नवंबर से 05 दिसंबर 2024 तक, मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के प्रथम नागरिक एवं सरपंच, ग्राम पंचायत सोनासिली श्रीमती बिसंतिन बाई ध्रुव, कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती श्वेता मिश्रा, फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर, विशिष्ट अतिथि के रूप में एस. आर. ध्रुव प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल सोनासिली, खगेन्द्र ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि, डुवन लाल साहू, श्रीमती ओनिता साहू, भागवत साहू, श्यामलाल साहू, ईश्वर साहू, जगबंधु पटेल सहित ग्रामीणजन एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय पुरुष स्वामी विवेकानंद के पूजा-अर्चना के साथ हुआ, इसके पश्चात सभी स्वयंसेवको द्वारा राजकीय गीत एवं रासेयो लक्ष्य गीत का गायन किया गया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवादास बंजारे ने सात दिवसीय के रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि मेरा युवा भारत पोर्टल जिसे युवाओं को अनुभवात्मक शिक्षा, स्वयंसेवी अवसर और सी.वी. बिल्डर जैसे पेशेवर उपकरणों सहित अवसरों का उपयोग करने में सक्षम और सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। जो उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म युवाओं को अपने कौशल और ज्ञान को विकसित करने में मदद करता है, और उन्हें समाज में एक सकारात्मक भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है। साथ ही डिजिटल इंडिया, अभियान कागजी कार्रवाई को कम करके भारतीय नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक सरकारी सेवाएँ प्रदान करना है। शिविर दिनचर्या अनुसार कार्यक्रम सुबह जागरण 05 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित है, जिसमे मुख्य रूप प्रभात फेरी, व्यायाम-योग-आसन, परियोजना कार्य, बौद्धिक परिचर्चा, देशीखेलकूद, सामुदायिक ग्राम संपर्क, समीक्षा बैठक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मिलित है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version