महासमुंद। जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंत्री के काफिले के साथ चल रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान प्रदीप कुमार का हाथ टूट गया, जबकि हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। CAF जवान प्रदीप कुमार की हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि हेड कांस्टेबल का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।

Vladimir Putin Pakistan Statement : पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर पुतिन-बुश की चिंता, डीक्लासिफाइड दस्तावेजों से खुलासा

जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी को जिले की ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगरी सिरपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल सोमवार को सिरपुर पहुंचे थे। मंत्री ने सिरपुर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और इसके बाद वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version