रायपुर : राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहे हैं और दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में आज पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से लग्जरी जगुआर कार जब्त किया गया है। भावना पर यह कार्रवाई अवैध वसूली और धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त पाए जाने पर की गई है। इस मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Aaj Ka Rashifal 16 July: वृषभ, कर्क और मकर वालों के अधूरे काम होंगे पूरे और मिल सकती है खुशखबरी, आज का राशिफल

जानकारी के अनुसार, भावना तोमर पर आरोप है कि उसने 3 लाख की उधारी देकर 15 लाख रुपये की कीमत वाली जगुआर कार गिरवी रख ली थी और 5 लाख चुकाने के बावजूद 10 लाख की और मांग की गई। पुलिस ने आरोपी से जगुआर वाहन, दो मोबाइल फोन (कीमत ₹30,000) और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

तेलीबांधा थाना से प्राप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की तलाश में 3 जून 2025 को उसके निवास पर तलाशी ली गई। वहां से जमीन संबंधी सौदों के दस्तावेज़, कोरे स्टांप, हस्ताक्षरित चेक व अन्य कागजात बरामद किए गए। जांच में यह सामने आया कि रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और उनके अन्य साथी लोगों से उधार के एवज में कोरे स्टांप व चेक पर हस्ताक्षर करवा कर रखते थे और उसके बाद ब्याज के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। पीड़ितों को लगातार जेल भेजने की धमकी, जान-माल की हानि और औने-पौने दाम पर जमीन की रजिस्ट्री के लिए मजबूर किया जाता था। प्राप्त गवाहियों के अनुसार, इन लेन-देन में आरोपी अपने कर्मचारी योगेश और परिवार की महिलाएं शुभ्रा, नेहा और भावना तोमर के खातों का इस्तेमाल करते थे।

CG: महिला कर्मचारी को बलि का बकरा बनाने की साज़िश? रविवार को खुले सरकारी दफ्तर, बैकडेट में सेवा समाप्ति आदेश!चयन समिति ही बनी जांचकर्ता – न्याय पर सवाल

जांच में आरोप सिद्ध होने पर भावना तोमर को 15 जुलाई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में रोहित सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, दिव्यांश तोमर समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की आर्थिक लेन-देन और संपत्ति की जांच में जुटी हुई है। फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की तलाश अभी भी जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version