गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। थाना राजिम क्षेत्र में 3 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चार पहिया एवं अन्य भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है।
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभायात्रा का प्रारंभ प्राचीन श्री राम मंदिर से होकर आजाद चौक, पटेलपारा तिराहा, मजार चौक, सुभाष चौक, रेस्ट हाउस, श्यामाचरण चौक, फॉरेस्ट नाका, बस स्टैंड, शिवाजी चौक होते हुए पुनः बस स्टैंड, गोधर्वनपारा, मस्जिद चौक, हटरी, महामाया मंदिर, केवटपारा, गुड़ी चौक से होते हुए पुनः पुराने श्रीराम मंदिर में समापन होगा। इस दौरान मुख्य मार्गों पर आमजन की भारी भीड़ रहने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा हटरी चौक, जामा मस्जिद मार्ग, नयापारा पुल सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
महासमुंद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 5 ठिकानों पर दबिश
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग—
महासमुंद से रायपुर मार्ग: फिंगेश्वर पेट्रोल पंप से कॉलेज के पीछे वाली सड़क, पथर्रा रोड, पथर्रा तिराहा, चौबेबांधा तिराहा, चौबेबांधा पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, सोमवारी बाजार पुल होते हुए नवापारा बस स्टैंड से रायपुर मार्ग।
गरियाबंद से रायपुर मार्ग: चौबेबांधा तिराहा, चौबेबांधा पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, सोमवारी बाजार पुल, नवापारा बस स्टैंड से रायपुर मार्ग।
रायपुर से महासमुंद मार्ग: नवापारा बस स्टैंड से गंज रोड, सोमवारी बाजार पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, चौबेबांधा पुल, चौबेबांधा तिराहा, पथर्रा तिराहा, पथर्रा रोड, कॉलेज के पीछे वाली सड़क, फिंगेश्वर पेट्रोल पंप से महासमुंद मार्ग।
रायपुर से गरियाबंद मार्ग: रायपुर रोड से नवापारा बस स्टैंड, गंज रोड, सोमवारी बाजार, सोमवारी बाजार पुल, नवागांव पेट्रोल पंप, चौबेबांधा पुल, चौबेबांधा तिराहा से गरियाबंद मार्ग।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, जिससे हनुमान जयंती का पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

There is no ads to display, Please add some


