देवभोग पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने रात करीब 2 बजे सभी को सकुशल बाहर निकाला

देवभोग (गंगा प्रकाश)। थाना देवभोग क्षेत्र के टिकरापारा नाला में अचानक आई बाढ़ के बीच चार लोगों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

दो करोड़ का गांजा पकड़ाया, महाराष्ट्र-ओडिशा से जुड़े पांच तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार टिकरापारा नाला तेल नदी से कटकर निर्मित क्षेत्र में स्थित है। लगातार बारिश के कारण नाले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों के माध्यम से डायल-112 को सूचना मिली कि चार व्यक्ति बाढ़ के बीच फंस गए हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना देवभोग पुलिस की टीम बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने बाढ़ की गंभीर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। फंसे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद की एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

गरियाबंद में साइबर जागृति अभियान का दूसरा सप्ताह शुरू, वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा पर जोर

इसके बाद थाना देवभोग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बाढ़ और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने लगातार प्रयास किया। करीब रात 2 बजे चारों व्यक्तियों को सुरक्षित एवं सकुशल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया।

चारों व्यक्ति सुरक्षित

रेस्क्यू किए गए लोगों में त्रिनाथ मरकाम (45), पिता चित्रांग मरकाम, बलभद्र मरकाम (42), पिता चित्रांग मरकाम, दुबनी बाई मरकाम (30), पति त्रिनाथ मरकाम और जयमनी (28), पति बलभद्र मरकाम शामिल हैं। सभी टिकरापारा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस की तत्परता और एसडीआरएफ टीम के साथ प्रभावी समन्वय के चलते चारों लोगों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस का परिचय दिया।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version