भूषण सेठिया/भैरमगढ़/बीजापुर (गंगा प्रकाश )

बीजापुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग और जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को थाना नेलसनार में स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

 

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें थाने की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, रोजनामचा, वायरलेस सिस्टम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में सरल भाषा में विस्तार से जानकारी दी।

 

साइबर सुरक्षा और बाल सुरक्षा पर विशेष जागरूकता

भ्रमण के दौरान ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत बच्चों को मौजूदा समय में हो रहे ऑनलाइन और साइबर फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। साथ ही सुरक्षित वातावरण के उद्देश्य से ‘गुड टच-बैड टच’, बाल सुरक्षा और किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस सहायता लेने के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ साइबर जागृति सेल्फी फ्रेम के साथ सेल्फी लेकर समाज को साइबर सुरक्षा का प्रेरक संदेश दिया।

 

पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण, महिला, बुजुर्ग, युवा और विशेषकर स्कूली बच्चों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके और पुलिस तथा जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version