SECR Bilaspur DRM : बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में हुए कोरबा–बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे के बाद बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राकेश रंजन को बिलासपुर रेल मंडल का नया मंडल रेल प्रबंधक (DRM) नियुक्त किया है। यह आदेश 18 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

हादसे के बाद हटाए गए राजमल खोईवाल

4 नवंबर को हुए कोरबा–बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे की सीआरएस रिपोर्ट सामने आने के बाद रेलवे बोर्ड ने तत्कालीन डीआरएम राजमल खोईवाल को पद से हटा दिया था। इसके बाद पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उमेश कुमार को डीआरएम नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए पदभार ग्रहण करने से इनकार कर दिया।

उमेश कुमार ने क्यों ठुकराया पदभार

उमेश कुमार ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर बताया कि उनके बेटे की 10वीं कक्षा की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। ऐसे समय में परिवार को स्थानांतरित करना व्यावहारिक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी के कार्यरत होने का भी उल्लेख किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने उनका नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिया।

राकेश रंजन को सौंपी गई जिम्मेदारी

नए आदेश के अनुसार अब राकेश रंजन, जो पूर्व मध्य रेलवे में एनएफ-एचएजी स्तर के आईआरएसएसई अधिकारी हैं, बिलासपुर रेल मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। रेलवे बोर्ड ने संबंधित जोन को निर्देश दिया है कि पदभार ग्रहण करने की तिथि की जानकारी बोर्ड को भेजी जाए।

हादसे में एक और मौत, मृतकों की संख्या 14

इधर, कोरबा–बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। अरपा एलीट हॉस्पिटल में भर्ती तुलाराम अग्रवाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 19 लोग घायल हुए थे।


There is no ads to display, Please add some

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version