SIR Report , रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत फार्म जमा करने की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है। मंगलवार रात 12 बजे तक फार्म जमा करने का समय तय था, जो अब खत्म हो गया है। इसके बाद अब प्रदेश की राजनीति और प्रशासन की निगाहें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची पर टिकी हैं।

SIR Report : मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट, रायपुर में सामने आए 5 लाख संदिग्ध नाम

SIR Report

इस बीच एक न्यूज़ चैनल की विशेष रिपोर्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ में 27 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इनमें वे वोटर शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं, जिनके नाम एक से अधिक जगह दर्ज हैं या फिर जो बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को अपने पते पर नहीं मिले।

SIR Report

राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा असर

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजधानी रायपुर में करीब 5 लाख वोटर संदिग्ध माने जा रहे हैं, जिनके नाम कटने की प्रबल संभावना है। यदि ऐसा होता है तो यह राज्य की राजनीति के लिहाज से एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

SIR Report

अन्य जिलों में भी लाखों नाम कटने की आशंका

सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई बड़े जिलों में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जाने की बात सामने आ रही है।

  • बिलासपुर: लगभग साढ़े तीन लाख वोटर

  • दुर्ग: 2 लाख से अधिक

  • बलौदाबाजार–भाटापारा: करीब सवा लाख

  • कोरबा: सवा लाख से ज्यादा

  • रायगढ़: करीब 80 हजार

  • महासमुंद: 90 हजार से अधिक

इन आंकड़ों से साफ है कि SIR के बाद छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version