गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष युवा भाजपा नेता दीपक श्रीवास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पेट्रोल एवं डीजल पर लगाए जा रहे वैट टैक्स में तत्काल कटौती करने का आग्रह करते हुए कहा है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम जनता, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

राज्य सरकार को जनता के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले अतिरिक्त वैट को कम करना चाहिए, ताकि महंगाई पर नियंत्रण हो सके और लोगों को आर्थिक राहत मिल सके।

गरियाबंद पुलिस की अनूठी पहल : गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मिली किताबों और खेल सामग्री की सौगात

श्री श्रीवास ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल केवल वाहन चलाने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव परिवहन, कृषि, उद्योग, निर्माण कार्य, किराना सामग्री, सब्जियों, दवाइयों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है।

जब ईंधन महंगा होता है तो हर वस्तु की लागत बढ़ जाती है और इसका सबसे अधिक असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई बार एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर जनता को राहत देने का प्रयास किया गया, लेकिन राज्य स्तर पर वसूले जा रहे वैट में अपेक्षित कमी नहीं की गई। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर लगभग 24 प्रतिशत तथा अतिरिक्त प्रति लीटर टैक्स और डीजल पर लगभग 23 प्रतिशत वैट लागू है।

5.760 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, राजिम पुलिस की कार्रवाई

भाजपा युवा नेता दीपक श्रीवास ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार केवल राजस्व वसूली पर ध्यान देने लग जाएगी तो आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो सकती है। जबकि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण जनता पहले ही परेशान है। हाल ही में राज्य में पेट्रोल की कीमतें कई जिलों में 109 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version