गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा अनंत सोनी को संगठन का नया प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वे यह दायित्व आगामी 58 वें प्रदेश अधिवेशन, भिलाई में विधिवत रूप से ग्रहण करेंगे। यह अधिवेशन दिनांक 19, 20 एवं 21 दिसम्बर को सम्पन्न होगा, जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रति वर्ष प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री का चयन संगठनात्मक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाता है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले से नाम आमंत्रित किए जाते हैं तथा प्राप्त नामों में से सर्वसम्मति से प्रदेश नेतृत्व का चयन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष यह महत्वपूर्ण दायित्व छात्र नेता अनंत सोनी को सौंपा गया है। छात्र नेता श्री सोनी मूलतः गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के निवासी हैं। उन्होंने विद्यार्थी परिषद में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, जिनमें गरियाबंद जिला संयोजक, महासमुंद विभाग संयोजक तथा वर्तमान में अम्बिकापुर जिले में जिला विद्यार्थी विस्तारक एवं प्रदेश सह मंत्री के दायित्व प्रमुख हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सह मंत्री की घोषणा पूर्व में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में की गई थी। प्रदेश मंत्री बनाएं जाने पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, विधायक रोहित साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, सरगुजा जिला संयोजक पलाश पांडे, महासमुंद विभाग संयोजक भिसेक पांडे, गरियाबंद जिला संयोजक क्षितिज तिवारी, प्रदेश सहसंयोजक रंजन यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुर्यश कश्यप, अन्नू निषाद, नगर मंत्री शुभम दीवान, हर्षित हरित, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री मुकेश साहू, जिला संयोजक मोहित साहू, जिला अखाड़ा प्रमुख अमन शर्मा, नगर संयोजक शुभम जैन, लल्ला निषाद, भोज निषाद ने शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some
