बेमेतरा(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी, पारदर्शी एवं त्वरित क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद पंचायत साजा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरलू में आज शाम 04:00 बजे ‘आवास संध्या चौपाल’ का आयोजन किया गया। यह चौपाल ग्रामीणों को योजना के प्रति जागरूक करने, अपूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्माण कार्य में अपेक्षित गति लाने हेतु आयोजित की गई। चौपाल में सीईओ जनपद पंचायत साजा, विकासखंड समन्वयक, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना की शर्तों, किस्त जारी करने की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं तकनीकी आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी दी।

चौपाल में हुई प्रमुख घोषणाएँ एवं दिशा-निर्देश

आवास निर्माण में तत्परता लाने पर जोर, अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025-26 में स्वीकृत नवीन आवासों की सूची ग्राम पंचायत को प्राप्त हो चुकी है। जिन हितग्राहियों के खातों में प्रथम किस्त 40,000 रुपये जारी कर दी गई है, उनसे तत्काल निर्माण कार्य शुरू कर प्लिंथ स्तर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी, चौपाल में स्पष्ट किया गया कि जिन हितग्राहियों ने राशि आहरण के बावजूद कार्य शुरू नहीं किया है, उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के तहत वसूली की कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने कहा— “सरकारी सहायता का उद्देश्य हितग्राहियों को मकान उपलब्ध कराना है, राशि रोककर रखने की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान, चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जियो-टैगिंग न होने की समस्या, नरेगा मजदूरी भुगतान में विलंब, आवास निर्माण सामग्री उपलब्धता से जुड़े प्रश्न, भवन संहिता एवं तकनीकी मानकों की जानकारी
अधिकारियों ने संबंधित विभागीय टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि “किसी भी हितग्राही को किसी प्रकार की तकनीकी बाधा का सामना न करना पड़े, सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका

चौपाल में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और पंचगण पूर्णतः सक्रिय दिखे। उन्होंने ग्राम स्तर पर बनाई गई प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और अपूर्ण आवासों की संख्या, निर्माण स्थिति तथा समस्याओं के बिंदुओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। साथ ही सरपंच द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेकर समय पर अपना पक्का मकान बनाएं और किसी तरह की समस्या होने पर पंचायत कार्यालय में तत्काल सूचित करें।

ग्रामीणों का संकल्प— निर्धारित समय में पूरा होगा हर आवास

चौपाल के समापन पर उपस्थित ग्रामीणजन एवं हितग्राहियों ने समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने का संकल्प लिया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी आश्वस्त किया कि मजदूरी, सामग्री, तकनीकी मार्गदर्शन तथा सभी आवश्यक सहयोग पंचायत एवं जनपद प्रशासन की ओर से निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को “हर बेघर को पक्का घर” के लक्ष्य की दिशा में सार्थक एवं सफल कदम बताते हुए किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version