Sukma encounter :  सुकमा। जिले में शनिवार को हुए बड़े नक्सल एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 12 खूंखार माओवादियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों पर कुल 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें कोंटा एरिया कमेटी का इंचार्ज (DVCM) वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी शामिल है, जो लंबे समय से सुकमा जिले में सक्रिय था और नक्सल संगठन के कुख्यात चेहरों में गिना जाता था।

Balod Bus Accident : बालोद में बड़ा सड़क हादसा, खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण सुकमा क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी (DRG) की टीम को मौके पर रवाना किया गया। सुबह करीब 8 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, इसी दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। रुक-रुक कर हुई फायरिंग के बाद जब हालात शांत हुए तो मुठभेड़ स्थल से हथियारों के साथ 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए। बरामद हथियारों में कई घातक हथियार शामिल हैं।

एसपी के मुताबिक, मारे गए माओवादियों में पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं। एनकाउंटर में ढेर हुए एक अन्य बड़े माओवादी की पहचान कोंटा एरिया कमेटी सचिव (ACM) माड़वी हितेश उर्फ हूंगा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि DVCM वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का सुकमा जिले में 41 गंभीर मामलों में वांछित था। उस पर नागरिकों की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले और बड़े IED विस्फोटों की साजिश रचने के आरोप थे। वहीं ACM माड़वी हितेश उर्फ हूंगा 14 मामलों में वांछित था और कई संगीन वारदातों में उसकी संलिप्तता रही है।

पुलिस का कहना है कि मारे गए माओवादी शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत से जुड़े IED ब्लास्ट कांड की साजिश में भी शामिल थे। सुरक्षा बलों ने उम्मीद जताई है कि इन 12 माओवादियों के मारे जाने से इलाके में शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version