गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरूआत की गई, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। राजिम विधायक रोहित साहू ने एक चर्चा में कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही है। इस योजना का उद्देश्य कृशकों से दलहनी तथा तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करना है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान एक व्यापक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य किसानो को उनकी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करके लाभकारी मूल्य दिलाना है। श्री साहू ने बताया कि इसमें तीन मुख्य घटक शामिल है। मूल्य समर्थन योजना, मूल्य स्थिरीकरण कोश और मूल्य घाटा भुगतान योजना है। इसका मुख्य लक्ष्य किसानों की आय को बढ़ाना और उनकी आय के संरक्षण की दिशा में काम करना है। इस योजनांतर्गत राज्य में उत्पादित किये जाने वाली अरहर, उड़द एवं मसूर का शत प्रतिशत उपार्जन तथा शेश फसलों यथा मूंगफली, सोयाबीन, मूंग, चना, सरसों का राज्य के उत्पादन का 25 प्रतिशत उपार्जन केन्द्र सरकार द्वारा अपनी प्रापण संस्थाओं नाफेड तथा एनसीसीएफ के माध्यम से किया जायेगा। राजिम विधायक श्री साहू ने कहा कि इस योजना की सबसे खास बात यह है कि सरकार न केवल दालों के उत्पादन को बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, बल्कि किसानों की आमदनी को बढ़ाना चाहती है।
There is no ads to display, Please add some


