गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर के जामगांव की श्री बीरेन्द्र दीपक शिक्षा महाविद्यालय में आइक्यूएसी सेल के तत्वाधान में गुरू घासीदास जयंती व पंडित सुंदर लाल शर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बीएड, पीजीडीसीए, बीए के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित भाषम में प्रथम हर्षिता सिन्हा, द्वितीय टेमेश्वरी, पंथी नृत्य में प्रथम गीतिका ग्रुप, द्वितीय तीजन ग्रुप रहे। श्रीमती उषा शर्मा संचालिका महाविद्यालय एवं प्राचार्य डा. लखन बोहने ने अपने उदबोधन में सबको गुरू घासीदास के बताये मार्ग पर चलने तथा मनखे मनखे एक समान तथा संुदरलाल शर्मा के कलम की ताकत के बारे में बताया। अगर हमें दुनिया को जितना है तो कमल से जीत सकते हैं ना की तलवार से। कार्यक्रम में उज्जवला शर्मा सहायक प्राध्यापक, सुश्री मनीषा महोबिया सहायक प्राध्यापक, देवकांत कश्यप ग्रंथपाल, टुकेश्वर कुमार साहू सहायक प्राध्यापक, लूमेश कुमार सिन्हा सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some

