गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर में अवैध रेत खनन पर गिरी गाज : जिले में अवैध रेत खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफ़ियाओं को कड़ा संदेश दिया है। कलेक्टर बी.एस. उइके के सख़्त निर्देश पर मंगलवार को खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बिदोरा सूखा नदी इलाके में दबिश दी। यहां लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिल रही थी।

छापेमारी के दौरान मौके पर ही SANY कंपनी की चेन मशीन (एक्सकेवेटर) बरामद की गई, जो बड़े पैमाने पर अवैध खनन में उपयोग की जा रही थी। टीम ने मशीन को जब्त कर थाना फिंगेश्वर में सुरक्षित रखवा दिया है।

“अवैध खनन बर्दाश्त नहीं” – प्रशासन का अल्टीमेटम

खनिज विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जिले में अब अवैध उत्खनन और रेत की काली कमाई पर शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 “जो भी व्यक्ति अवैध रेत खनन, भंडारण या परिवहन में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” – खनिज विभाग

ब्रेकिंग न्यूज़ – गरियाबंद से बड़ी खबर : अमाडं ग्राम पंचायत के ग्रामीण बरसात में बेहाल,पुल–पुलिया नहीं, हर साल पानी में फंस जाती है ज़िंदगी https://gangaprakash.com/breaking-news-big-news-from-gariaband-not-behalapul-pulia-in-the-rural-rain-of-amadan-gram-panchayat/

अवैध खनन से बिगड़ रहा संतुलन

गौरतलब है कि जिले की नदियों और नालों में लंबे समय से अवैध रेत खनन का खेल चल रहा था। इससे न केवल नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा था, बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान पहुँच रहा था। ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

बड़ी मशीन की जब्ती से खनन माफ़ियाओं में हड़कंप

कार्रवाई में जब्त की गई चेन मशीन की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में खनन माफ़ियाओं में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि खनिज विभाग जल्द ही अन्य संवेदनशील स्थलों पर भी इसी तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई करेगा।

हॉस्पिटल निर्माण घोटाले में ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही https://gangaprakash.com/eds-biggest-action-so-far-in-hospital-construction-scam/

आगे और होगी कार्रवाई

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है। अब जिले में चल रहे रेत माफ़ियाओं के पूरे नेटवर्क पर नकेल कसने की तैयारी है। आने वाले दिनों में और भी छापेमारी की जा सकती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version