गरियाबंद/कोपरा (गंगा प्रकाश)। राजिम मेले की रौनक देखने निकले तीन युवकों का सफर कोपरा गांव के पास हादसे में बदल गया। ग्राम पाथर मेहंदा निवासी युवक मोटरसाइकिल से मेले की ओर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में कुलेश्वर सेन के हाथ में गंभीर चोट, भीम निषाद के पैर में गंभीर चोट, जबकि तीसरे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना के बाद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिल सकी। घायलों की बिगड़ती हालत को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल को अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उपचार शुरू हो सका।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे खड़े वाहनों और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है। मेले की खुशियों के बीच हुई इस दुर्घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस की तत्परता की सराहना भी हो रही है।

There is no ads to display, Please add some


