खैरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियानों के बावजूद हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खैरागढ़ जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण सड़क हादसे हुए, जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला हादसा छिंदारी डेम के पास हुआ, जहां ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद माजदा वाहन में सवार होकर जंगल से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया।
There is no ads to display, Please add some

