कांकेर। पंखाजूर क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके ग्राम कटगांव और कटगांव पुल के बीच मंगलवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सूरज लाल, महेश कुमार और पवन कुलदीप शामिल हैं।

CG : छुरा स्वास्थ्य केंद्र में 20 साल से कुंडली मारकर बैठे डॉ. एस.पी. प्रजापति… तीन मुख्यमंत्री, चार सांसद-चार विधायक, कई कलेक्टर बदले लेकिन डॉक्टर वहीं के वहीं!

हादसे के बाद ग्रामीण सड़क पर तड़पते हुए मदद की आस में थे। इसी दौरान सूचना मिलते ही 47वीं बटालियन बीएसएफ कटगांव कैंप के जवान मौके पर पहुंचे। कमांडेंट विजेंद्र नाथ गंगोली के निर्देश पर जवानों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और अपनी एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पंखाजूर पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि हादसा शाम करीब सवा 7 बजे हुआ। कटगांव और कटगांव पुल के बीच दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर से घायल सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ जवानों ने न केवल घायलों को बचाया बल्कि उनकी जान भी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा–परतापुर मार्ग पर तैनात 47वीं बटालियन के जवान ड्यूटी के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की हर संभव मदद करते रहते हैं। इससे लोगों का भरोसा BSF पर लगातार मजबूत हो रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version