Token Tuhar Hath App : रायपुर, 17 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए और अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप विकसित किया है। यह ऐप किसानों के लिए तकनीकी सहायक साबित हो रहा है, जिससे वे अपने घर बैठे किसी भी तिथि के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल के बाद धान उपार्जन केंद्रों में लंबी लाइनें, भीड़ और इंतजार की समस्या लगभग समाप्त हो गई है।

भारत–अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच पहली बड़ी डील: 2026 के लिए 2.2 MTPA LPG खरीदने पर समझौता

धान उपार्जन केंद्रों में सुगमता और पारदर्शिता

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी 129 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। किसानों ने बताया कि अब वे मोबाइल से टोकन कटवा कर बिना भीड़ और धूप में खड़े हुए धान बेच सकते हैं। कमलेश नामक किसान ने कहा, “एप के आने के बाद खरीदी की प्रक्रिया पहले से कई गुना बेहतर हो गई है। अब हमारी सुविधा के अनुसार घर बैठे टोकन मिल जाता है।”

नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को बड़ी राहत

ग्राम पदुमसरा के लोधी ने बताया कि नया उपार्जन केंद्र खुलने से आसपास के किसानों को अत्यधिक लाभ हुआ है। पहले उन्हें दूरस्थ केंद्रों तक धान ले जाने में समय, पैसा और असुविधा झेलनी पड़ती थी। अब पास में ही केंद्र उपलब्ध होने से किसानों में उत्साह बढ़ा है। केंद्र में बोरे की पर्याप्त उपलब्धता, सुव्यवस्थित तौल, पीने के पानी की व्यवस्था, छाया और कर्मचारियों का सहयोग सुनिश्चित किया गया है।

समर्थन मूल्य और किसान हित

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को किसान ऐतिहासिक और लाभकारी कदम मान रहे हैं। किसान कमलेश लोधी ने कहा, “31 सौ रुपए की दर ने हमारे जीवन में नई खुशहाली लाई है। यह अब तक का सबसे मजबूत किसान हितैषी निर्णय है।”

तकनीक और पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण

किसानों की सुविधाएँ, आधुनिक तकनीक का प्रयोग और उपार्जन केंद्रों में सुदृढ़ व्यवस्थाएँ यह दर्शाती हैं कि इस वर्ष की धान खरीदी पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल प्रदेश के कृषि क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version