गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक ली। इस दौरान जिले में नवीन पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सीतानदी-उदंती टाईगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, डीएसपी सुश्री निशा सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया, अंत्यवसायी के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यटन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में गरियाबंद जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, संभावित पर्यटन स्थलों तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पर्यटन विकास को लेकर जिले में अपार संभावनाएं है।
इसके लिए हमें सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। बैठक में तौरेंगा जलाशय में नौकायान एवं नौकाविहार संचालन की अनुमति के विषय पर कहा गया है कि तौरेंगा क्षेत्र के आसपास पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है। ताकि पर्यटक यहॉ असानी से आ सके। इसके लिए संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों, लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित चालक तथा दुर्घटना रोकथाम उपायों को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सही दिशा में काम होने पर यह स्थान जिले का प्रमुख आकर्षण बन सकता है।
दूसरे चरण में जिले में नवीन पर्यटन स्थलों के चिन्हांकन पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने संभावित स्थलों की सूची प्रस्तुत की, जिनमें प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक महत्व और पहुंच सुगमता के आधार पर प्राथमिकता तय की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्थल का सर्वे कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। बैठक में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अंतर्गत निजी होटलों के पंजीयन की प्रगति पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि पंजीयन से पर्यटन सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, जिससे पर्यटकों का भरोसा बढ़ेगा।
उन्होंने होमस्टे नीति 2025-30 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने सिकासेर, भाठीगढ़, आमामोरा को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजने को कहा।
कलेक्टर ने जिले में संचालित निजी होटलों, लॉज, रिसॉर्ट, होमस्टे एवं अन्य आवासीय ईकाईयों का छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ पंजीयन कराने को कहा। उन्होंने जिले के प्राइवेट होटलों का रजिस्ट्रेशन ऑन छत्तसीगढ़ टुरिज्म बोर्ड के तहत् जिले में संचालित सभी निजी होटल/आवासीय ईकाईयों का पंजीयन की ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों के माध्यम से कराने को कहा।
There is no ads to display, Please add some
