Train Cancellation News :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे यात्रियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 11 और 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार निर्माण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।

Train Cancellation News

जानकारी के मुताबिक, गोंदिया–झारसुगड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन 11 जनवरी को अपने पूरे मार्ग पर नहीं चलेगी, बल्कि इसे आधे रास्ते तक ही संचालित किया जाएगा। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस पहले से ही 9 से 14 जनवरी तक रद्द है।

रद्द की गई ट्रेनों में रायपुर–बिलासपुर पैसेंजर, कोरबा–रायपुर पैसेंजर, गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) भी 14 जनवरी तक रद्द रहेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर सुविधाओं के लिए यह कार्य आवश्यक है। हालांकि, इन दिनों में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Makar sankranti : मकर संक्रांति के पावन दिन गंगा स्तोत्र से पाएं विशेष आशीर्वाद


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version