रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस सेवा के 95 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार इनमें 35 अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) व उप सेनानी रैंक के, जबकि 60 अधिकारी डीएसपी रैंक के शामिल हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का असर कोरबा जिला पर भी पड़ा है।

जारी तबादला सूची के मुताबिक कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का का तबादला एसडीओपी बेमेतरा के पद पर किया गया है। वहीं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर को डीएसपी पीटीएस राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
जिला मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी प्रतिभा मरकाम को डीएसपी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई पदस्थापना के तहत प्रतीक चतुर्वेदी (डीएसपी अजाक/क्राइम, कबीरधाम) को कोरबा का नया सीएसपी बनाया गया है। वहीं विजय सिंह राजपूत (डीएसपी सुरक्षा, जशपुर) को कटघोरा का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version