भेजीपदर गांव में सुबह करीब 7:30 बजे हुई घटना, अमलीपदर में प्राथमिक उपचार के बाद गरियाबंद भेजे गए दोनों घायल
गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले के भेजीपदर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कुत्ते के काटने से दो लोग घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। घायलों की पहचान खिरसेंदुर नागेश (40 वर्ष) और सुशीला बाई (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
👉जरूर पढ़ें – नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप से मचा हड़कंप, मध्याह्न भोजन पर भी सवाल
बताया गया कि घटना के बाद दोनों घायलों को परिजन तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकीय टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद रेफर कर दिया।
इसके बाद दोनों घायलों को परिजनों द्वारा गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति उपचाराधीन बताई जा रही है।
👉जरूर पढ़ें – नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों से सजा विद्यालय, मटकी फोड़, रस्साकशी और डांडिया ने बढ़ाया जन्माष्टमी का उत्साह
घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में ईएमटी मनीष साहू एवं पायलट पुरुषोत्तम साहू की भूमिका रही। समय पर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए जाने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार मिला और चिकित्सकों के रेफर किए जाने पर आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद भेजीपदर गांव में ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास आवारा कुत्तों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित रखा जा सके।
