Two years of BJP government in CG रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने सत्ता में आए दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय को मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों ने बधाई दी और पिछले दो वर्षों में मिले जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ठीक इसी दिन, 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाई थी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश महज सम्मान नहीं, बल्कि जनता की सेवा और सुशासन का निरंतर दायित्व भी है।

India vs South Africa : भारत vs S फैंस के लिए फ्री लाइव स्ट्रीमिंग ,फ्री लाइव देखने का तरीका

साय ने कहा— “प्रदेश के देवतुल्य मतदाता बहन-भाइयों का हृदय से आभार। जनता ने हम पर जो विश्वास रखा है, उसे पूर्ण करने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास, पारदर्शिता और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर काम करती रहेगी।

संवरते छत्तीसगढ़ का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य “संवरते छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करना है, जिसके लिए हर विभाग और मंत्री मिलकर काम कर रहे हैं।

सरकार आने वाले समय में सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं, किसानों के कल्याण, रोजगार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी नीतियों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के प्रति जनता के विश्वास के लिए कृतज्ञता जताई और राज्य के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version