गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। नया सवेरा अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री एवं जुआ, सट्टा पर नकेल कशने हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना देवभोग पुलिस ने अवैद्द शराब के कारोबार पर सख्त रूख अपनाते हुए मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 डीएक्स 8904 में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिये ग्राम खजुरपदर सीनापाली तरफ से बाड़ीगांव की ओर आ रहा है कि सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर हमराह स्टाफ व गवाहों के मौका पर पहुंचकर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार चिन्हाकित व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कुमार साहू पिता दयाराम साहू उम्र 50 वर्ष साकिन बुद्धुपारा मुंगझर थाना देवभोग जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी रखे मिला जिसमें 1 बोरी में रखे 2 नग 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में हाथ भट्ठी से बना कच्ची महुआ शराब व दूसरे बोरी में रखे 03 नग 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन मेंं कच्ची महुआ शराब कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 3500 रूपयें को अवैध रूप से बिक्री हेतु अपने मोटर सायकल में परिवहन करते पाये जाने पर थाना देवभोग में धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version