नाबार्ड की पहल से ग्रामीणों को मिलेगी आर्थिक समझ, वित्तीय साक्षरता वैन को हरी झंडी
साहिल गुप्ता
दंतेवाड़ा, (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, आंवराभाठा को वित्तीय साक्षरता वैन प्रदान की। इस वैन के माध्यम से अब गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण, बीमा और डिजिटल भुगतान की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर कॉर्पोरेट ऑफिस रायपुर से विजय वसंत रायकवाड, क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित सिंगल, लीड बैंक मैनेजर सुरेन्द्र कुमार काकड़े, बैंक मैनेजर मनोज कुमार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीपीएम धर्मेंद्र ठाकुर सहित बैंक स्टाफ उपस्थित रहे।
जुआ-सट्टा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, 26 हजार से अधिक नगदी जब्त
अधिकारियों ने बताया कि यह वैन ग्रामीण नागरिकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी। इससे लोगों में आर्थिक समझ विकसित होगी और वे विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। यह पहल आत्मनिर्भर गांव और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
