गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।मनरेगा का नाम बदलने के नाम पर कांग्रेस दिखावे का प्रपोगंडा कर ओझी राजनीति कर रही है। इसमें न मजदूरों, ग्रामीणों को काम मिलने मंे कटौती अथवा परेशानी होगी और न मजदूरी के दिनों में कमी आएगी। इस नए रूप में तो ग्रामीण मजदूरों और रोजगार के अवसर बढ़ेगे। राजिम विधायक रोहित साहू ने वीबी जी राम जी विधेयक विकसित भारत और रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक बताया है। उन्होंने कहा कि पारित विधेयक ग्रामीण विकास मंे मिल का पत्थर साबित होगा महात्मा गांधी का सपना गांव के विकास से देश का विकास संभव है। भारत की आत्मा गांव में बस्ती है उन्हीं की सपनों को साकार करते गांधी जी के आदर्शो को लागू करते हुए और विकसित गांव बुनियादी पर विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार काम कर रही है कांग्रेस न तो नरेगा के कार्यक्रम की शुरूआत कर गांधी जी को भुला दिया था फिर सिर्फ चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस ने 2009 में लोकसभा चुनाव से पहले बापू याद आए और मनरेगा जोड़ा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे सही क्रियान्वयन किया और कांग्रेस ने सिर्फ गांधी के नाम चुराने का किया है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि उपयोग किया कांग्रेस ने देश की सभी इमारत संस्थाओं भवन सड़क स्मारक का नाम सिर्फ नेहरू इंदिरा राजीव के नाम पर रखकर महात्मा गांधी की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया और आज कांग्रेसी घडि़याली आंसू बहा रहे है इस योजना में चार प्राथमिक क्षेत्र को जोड़ गया है जल सुरक्षा ग्रामीण ढांचा आजीविका से जुड़ा इंफ्रास्ट्रकर चैथा अत्यधिक मौसम से निपटने विशेष कार्य योजना युक्त धारा प्लानिंग तहत आजीविका बढ़ाने और जल संरक्षण से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है आजीविका डबरी सामुदायिक वृक्षारोपण मोर गांव मोर अभियान से जुड़े कार्य नर्सरी निर्माण तालाब चेक डैम निर्माण रिचार्ज पिट अमृत सरोवर उचित मूल्य दुकान मुक्तिधाम निर्माण अन्य परिसंपत्ति निर्माण से जुड़े मजदूरी मूलक कार्य शामिल है। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि कुल मिलाकर विकसित भारत 2047 को साकार करने में वीबी जी राम जी बहुत ही कारगर सिद्ध होगा।
There is no ads to display, Please add some


