फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। संसार में भागवत ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है एक ऐसा माध्यम है कि हम इसके श्रवण एवं इसमें बताए गए धर्म मार्ग से मोक्ष की प्राप्ति मुक्ति को प्राप्त कर सकते है भागवत से छोटी से छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी प्राप्ति हो सकती है। आजकल सभी जगह गारन्टी नहीं वारन्टी दी जाती है परंतु भागवत मानव जीवन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति की गारन्टी देता है। आज 7 दिसंबर से नगर में स्व. किसुन श्रीवास की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्री भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह की व्यासपीठ से विश्व प्रसिद्ध भगवताचार्य विश्णु अरोड़ा ने अपने मुखारवृन्द से व्यक्त करते हुए कहा कि संसार में कोई भी उपलब्धि प्राप्त करना ज्यादा से ज्यादा मुश्किल हो सकता किन्तु असंभव नहीं है। भागवत से मुश्किल मोक्ष भी प्राप्त किया जा सकता है। आज दोपहर भागवत कथा आयोजक राजेश-जितेश श्रीवास के निवास स्थान से भव्य महिलाओं का शानदार कलश यात्रा निकली। पीले वस्त्रों में सर पर कलश धारण कर 511 महिलाओं का अनुशासित कलश यात्रा नगर भ्रमण करती भगवान बालाजी, पंच महादेव मंदिर, मौली माता मंदिर होती हुए कथा स्थल समता क्लब पहुंची। पूरे रास्ते राउत नाचा एवं महिलाओं की टोली राम-नाम गाते हुए साथ चल रही थी। लगभग आधी किलोमीटर कलश यात्रा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा भागवत कथा स्थल पहूंचने पर भगवताचार्य विश्णु अरोड़ा ने वेदीपूजन, व्यास पूजा कर कलश स्थापना की। आज का प्रवचन प्रारंभ करते हुए व्यासपीठ से श्री अरोड़ा ने कहा कि भागवत सप्ताह यानी 7 दिन में भागवत आपको भव से पार करा सकती है। भागवत एक नाव है जिसमें बैठकर भवसागर  पार हो जाता है। इस का मतलब है भागवत के अनुसार जीवन जीने से भगवान की प्राप्ति संभव है। आने वाले सात दिनों में हमें भागवत के अनुसार जीवन जीने की कला रखना है। इससे आने वाले सात दिन काफी महत्वपूर्ण है। हमें भागवत सुनना है, जीवन में उतारने का प्रयत्न करना है। जिससे ये 7 दिन हमारे जीवन के सबसे आनंददायक बनें। कथा प्रांगण भागवत श्रोताओं से खचाखच भरा था। भागवत कथा उपरांत संगीतमय भागवत भगवान की भक्तिमय शानदार आरती आयोजक श्रीवास परिवार एवं श्रद्धालुजनों ने की। कल की कथा में व्यासपीठ में भगवताचार्य विष्णु अरोड़ा परीक्षित श्राप प्रसंग पर अपने मुखारवृन्द से प्रवचन देंगे।

 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version