रायपुर : छत्तीसगढ़ के अधिकतर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी, नाले उफान पर हैं. कई शहरों के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो रही है. राजधानी रायपुर में आज भी सुबह से बारिश जारी है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : मुख्यमंत्री साय के साथ विधायकों और सांसदों ने किया योगाभ्यास

सिनेप्टिक सिस्टम

दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है. यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले 24 घंटों के भीतर झारखंड तथा उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, सिरसा, मेरठ, वाराणसी, डाल्टनगंज, पुरुलिया और दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है. साथ ही, एक और द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से निकलकर मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखंड को पार करती हुई, दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब केंद्र तक फैली है, जो 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक वायुमंडल में सक्रिय है. इन समग्र मौसमी प्रणालियों के कारण संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है.

भारत बंद: 25 करोड़ श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, परिवहन- बैंकिंग सहित कई सेवाएं प्रभावित

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, में हलकी वर्षा की संभावना है.

रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version