भूषण सेठिया
सुकमा (गंगा प्रकाश)। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंजराम के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसा। अचानक हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर (क्रमांक CG13LA5311) तेज गति से आ रहा था। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते ट्रेलर सीधे सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसा। दुर्घटना के समय दुकान के आसपास कई लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जनहानि और अधिक हो सकती थी।
गरियाबंद में आदिवासी विकास विभाग पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उप स्वास्थ्य केंद्र इंजराम पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही कोंटा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
भूतेश्वरनाथ धाम में सातवें वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल निशुल्क भंडारा
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए तथा सड़क सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
