दसपुर (गंगा प्रकाश)। सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संत भारत भूषण महंत डॉ. नानक दास जी महाराज पूर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 5 फरवरी दिन रविवार को नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय हॉल में भारत के 100 असाधारण और उत्कृष्ट प्रतिभाओं को कबीर कोहिनूर सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा। इस भव्य सम्मान समारोह में बेवरती कांकेर, छत्तीसगढ़ के सेवक राम निषाद शामिल होंगे। सेवक राम निषाद को कला, साहित्य, संस्कृति, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कबीर कोहिनूर सम्मान दिया जायेगा। सेवक राम निषाद ने पूरे निषाद समाज में एक अलग पहचान बनाई है, सेवक राम निषाद को विभिन्न संस्थानों द्वारा कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है। मीरा आर्ची चौहान कांकेर को भी कबीर कोहिनूर सम्मान प्रथम श्रेणी से सम्मानित किया जायेगा तथा राखी कोर्राम को कबीर सम्मान द्वितीय श्रेणी से सम्मानित किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some

