देवभोग (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक के आयुर्वेदिक ग्राम खोकसरा में एक ऐसा कार्यालय है जहां महिने भर कर्मचारी नदारद रहते हैं और अधिकारियों की तगड़े सेटिंग से उनको घर बैठे ही अपना वेतन प्राप्त कर लेते हैं हम बात कर रहे हैं खोकसरा के आयुर्वेदिक औषधालय के फरमासिस्ट जयंत कुमार दीवान के
उक्त आयुर्वेदिक औषधालय को स्वीपर के द्वारा संचालित किया जाता है जबकि यह देवभोग ब्लॉक में एक आयुर्वेदिक औषधालय है जब इस संबंध में विभागीय अधिकारी से चर्चा करते हैं या ग्रामीण किसी कर्मचारी की ना होने की बात कहते तो ग्रामीण को स्टाफ की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आते हैं
सबसे लाजमी बात तो यह कर्मचारी साल में दो या तीन बार औषधालय में इनका दर्शन होता है ग्रामीण द्वारा लगातार शिकायत किए जाने पर भी उच्च अधिकारी द्वारा विभागीय कर्मचारी को कार्यवाही ना करना यह समझ से परे है खोकसरा के ग्रामीणों द्वारा यह बताया जा रहा है कि इनकी शिकायत कलेक्टर साहब से करेंगे व प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत जी से करेंगे
अब देखना यह होगा कि यह समाचार प्रकाशन होने के बाद विभागीय अधिकारी कितने दिनों के अंदर उक्त कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही करते नजर आएंगे
There is no ads to display, Please add some



