भूषण सेठिया
भैरमगढ़/बीजापुर (गंगा प्रकाश )।सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस बीजापुर ने स्टंटबाजी, तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत बुधवार को नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस बीजापुर ने स्टंटबाजी और अवैध ब्लैक फिल्म लगाने पर 4,000 रुपये का चालान किया, जबकि भैरमगढ़ पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले एक वाहन चालक पर 3,000 रुपये का चालान किया। इस तरह कुल 7,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। संबंधित वाहन से अवैध ब्लैक फिल्म भी हटवाई गई।
फर्जी जमीन रजिस्ट्री कांड में बड़ा एक्शन: कोटवार निलंबित, कूटरचित दस्तावेजों की पुष्टि
पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि स्टंटबाजी रोमांच नहीं, बल्कि जानलेवा जोखिम है। सड़क को करतब दिखाने का मंच नहीं, बल्कि सुरक्षित आवागमन का माध्यम बनाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान में सहभागिता कर प्रत्येक नागरिक स्वयं, अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्लभ पैंगोलिन की जान बची, ग्रामीणों की सतर्कता रंग लाई
यातायात पुलिस बीजापुर
आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प — सुरक्षित यातायात जनभागीदारी से ही संभव।




