राजनांदगाँव (गंगा प्रकाश)-छुरिया विकास खंड के वनांचल में स्थित एवं महाराष्ट्र सीमांचल से लगे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के दो प्रतिभावान छात्रों का राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 से अध्ययन के लिए चयन हुआ है।
प्रधानपाठक यु.एस.मंडावी ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में अध्ययनरत प्रतिभावान छात्र द्वय खिलेश्वर कुमार भारतद्वाज का अन्य पिछड़ा वर्ग एवं नितेश कुमार चन्द्रवंशी का अनुसूचित जनजाति वर्ग से राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 से अध्ययन हेतु चयन हुआ है।दोनों छात्र अब चयनित आवासीय विद्यालय में रहकर कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की विशेष पढ़ाई कर पायेंगे। छात्र खिलेश्वर कुमार भारतद्वाज के पिताजी नरेश कुमार भारतद्वाज सेलून संचालक एवं छात्र नितेश कुमार चन्द्रवंशी के पिताजी छबील चन्द्रवंशी वाहन चालक का काम करते है। दोनों छात्रों के शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाला के प्रधानपाठक यु.एस.मंडावी, शिक्षकगण दिनेश कुरेटी, तिलक राम बढ़ई,शोभराय कार्ते एवं रोमन कुमार साहू ने दोनों छात्रों को बधाई दी है।
There is no ads to display, Please add some


