अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। डरा धमकाकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत त्वरित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                                         इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पीड़िता के द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मुड़पार निवासी विकास खूंटे के द्वारा डरा धमकाकर जबरदस्ती उसका दैहिक शोषण किया गया। पीड़िता का प्रायवेट फोटो भी आरोपी अपने फोन में रखा था , जिसे वायरल करने की धमकी देता था। जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 303/24 धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी विकास खूंटे निवासी मुड़पार थाना नवागढ़ को उसके निवास पर दबिश देकर पकड़ा गया। घटना के संबध में पूछताछ किये जाने पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  उपरोक्त कार्यवाही  नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा , महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर , आरक्षक संजय टंडन का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

विकास खूंटे पिता रामायण खूंटे  उम्र 22 वर्ष निवासी मुड़पार , थाना नवागढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version