आनंद भोई
महासमुंद (गंगा प्रकाश)। दिनांक 22/08/23 तुमगांव थाना अपराध क्रमांक 116/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तुमगांव थाना में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी शंकर ध्रुव पिता स्व. जहूर सिंह आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम मालीडीह थाना तुमगांव को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 50 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 4000/ एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकिल कीमती लगभग 30000/ रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।
There is no ads to display, Please add some



